जीवन में उल्लास जरूरी ,कोई अपना पास जरूरी
धरती के अस्तित्व के लिए ,होता है आकाश जरूरी
दुःख मानव की नियति नहीं है
सुख भी अंतिम सत्य नहीं
जीवन के इस महामंच पर
होता है नेपथ्य नहीं
मीलो तक चलते जाना हो, तो एक क्षण अवकाश जरुरी
जीवन में उल्लास जरुरी, कोई अपना पास जरुरी .................!
१२/१२/२०००
No comments:
Post a Comment