दे दो हमको रोटी कपडा दे दो हमको एक मकान
तभी पढाओ बच्चो को, आज़ाद हमारा हिंदुस्तान .......
सदा नीव बनते आये हम यह इतिहास बताता है
छत का यशोगान जाने क्यूं, सारा जग ही गाता है
छत का नहीं नीव का पहले, तुम करना सीखो सम्मान
तभी पढाओ बच्चो को, आज़ाद हमारा हिंदुस्तान .....
No comments:
Post a Comment